दमोह (Damoh)

177 खबरें (Articles)

त्योहारों से पहले दमोह कोतवाली पुलिस अलर्ट, आदतन अपराधियों के डोजियर अपडेट; लाल नोटिस जारी

त्योहारों से पहले दमोह कोतवाली पुलिस अलर्ट, आदतन अपराधियों के डोजियर अपडेट; लाल नोटिस जारी

दमोह। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों के रिकॉर्ड अपडेट किए। नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय और थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने संबंधित लोगों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में लाल नोटिस भी दिए गए।

2026-10-14
दमोह पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त, 22 स्थाई वारंटी गिरफ्तार; गांजा तस्करी में दो आरोपी पकड़े

दमोह पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त, 22 स्थाई वारंटी गिरफ्तार; गांजा तस्करी में दो आरोपी पकड़े

दमोह पुलिस ने जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त कर 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया और 27 गिरफ्तारी व 28 जमानती वारंट तामील किए। अभियान में अवैध शराब के 28 प्रकरण दर्ज किए गए। पटेरा पुलिस ने करीब एक किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

2026-10-13
दमोह पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, हेलिपैड पर हुआ स्वागत; कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दमोह पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, हेलिपैड पर हुआ स्वागत; कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दमोह। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचे। होमगार्ड हेलीपैड

2026-10-12
दमोह में सड़कों से गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश, कलेक्टर करेंगे व्यवस्था की निगरानी

दमोह में सड़कों से गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश, कलेक्टर करेंगे व्यवस्था की निगरानी

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ‘सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान के तहत सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश को प्रतिदिन गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र के गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने और नगर पालिका दमोह को शहर में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2026-10-12
अभाना बस हादसा: दो छात्राओं की मौत पर कलेक्टर ने जताया दुख, घायल छात्रा के परिजनों को 10 हजार की सहायता

अभाना बस हादसा: दो छात्राओं की मौत पर कलेक्टर ने जताया दुख, घायल छात्रा के परिजनों को 10 हजार की सहायता

दमोह जिले के अभाना में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ हुए बस हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों और परिजनों से मुलाकात की। घायल छात्रा के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये का चेक दिया गया तथा बस जब्त कर दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए गए।

2026-10-10
पति से मारपीट के बाद FIR की जगह NCR दर्ज करने का आरोप, मेडिकल कराने की मांग

पति से मारपीट के बाद FIR की जगह NCR दर्ज करने का आरोप, मेडिकल कराने की मांग

पटेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता लोधी ने अपने पति प्रमोद सिंह लोधी के साथ 6 अक्टूबर को हुई मारपीट के मामले में थाना पुलिस पर FIR की जगह NCR दर्ज करने का आरोप लगाया है। संगीता का कहना है कि उनके पति का अभी तक MLC/मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

2026-10-08
दमोह में गौहत्या की घटना से आक्रोश, डीआईजी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

दमोह में गौहत्या की घटना से आक्रोश, डीआईजी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

दमोह में गौहत्या की घटना को लेकर गौसेवकों और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

2026-10-03
हिंडोरिया में जुआ फड़ पर कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

हिंडोरिया में जुआ फड़ पर कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत के लिए पुलिस कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामे की स्थिति बनी, वहीं पुलिस के हल्का बल प्रयोग किए जाने की खबर भी सामने आई है। मामले में आधिकारिक बयान और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

2026-09-24
सीतानगर डेम में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

सीतानगर डेम में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

दमोह जिले के पथरिया विकासखंड स्थित सीतानगर डेम में नहाते समय डूबे दो युवकों में से एक का शव सोमवार सुबह SDERF टीम ने बरामद कर लिया। लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव मोटर बोट की मदद से बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे युवक दिनेश पटेल की तलाश जारी है।

2026-09-21
पटेरा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, 120 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी ले गए चोर

पटेरा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, 120 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी ले गए चोर

दमोह जिले के पटेरा में हटा रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई। दुकानदार के मुताबिक, चोर करीब 120 ग्राम सोना, 15 किलो चांदी और 80 हजार रुपये नकद ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

2026-09-21
दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस में गैस पाइपलाइन फटने से आग, एक की मौत, दो गंभीर

दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस में गैस पाइपलाइन फटने से आग, एक की मौत, दो गंभीर

दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस में सगाई समारोह के दौरान खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन फटने से आग लग गई। हादसे में कैटरिंग टीम के तीन लोग झुलस गए, जिनमें गौरव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि अजय और राजा बाबू का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

2026-09-19
कबीरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

कबीरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति द्वारका पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

2026-09-19
मागंज वार्ड-1 में बंद कमरे में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

मागंज वार्ड-1 में बंद कमरे में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

दमोह के मागंज वार्ड-1 में राय चौराहा के समीप बंद कमरे में 35 वर्षीय गौरव उर्फ मोंटू नामदेव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

2026-09-19
सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के चेहरे, मिला आत्मनिर्भरता का संबल

सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के चेहरे, मिला आत्मनिर्भरता का संबल

दमोह में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। ADIP एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

2026-09-17
सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा का जज़्बा, रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा का जज़्बा, रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत मानस भवन दमोह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।

2026-09-17
हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने बांधी काली पट्टी

हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने बांधी काली पट्टी

हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चेतन साहू के साथ मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा जारी रखने की बात कहते हुए घटना की पुनरावृत्ति रोकने और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

2026-09-15
पटवारियों के बढ़ते कार्यभार से मूल राजस्व कार्य प्रभावित, मांगों को लेकर संघ ने उठाई आवाज

पटवारियों के बढ़ते कार्यभार से मूल राजस्व कार्य प्रभावित, मांगों को लेकर संघ ने उठाई आवाज

मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया ने पटवारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पटवारियों के अधिकार क्षेत्र स्पष्ट करने, अतिरिक्त कार्यभार कम करने और डिजिटल पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की।

2026-09-15
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दमोह में सहायक उपकरण वितरण शिविर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दमोह में सहायक उपकरण वितरण शिविर

दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत चिन्हांकित दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

2026-09-15
कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दमोह कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही प्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ बताते हुए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण जैसी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

2026-09-15
छोटी देवरी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित

छोटी देवरी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी देवरी से एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

2026-09-13
गणेश चतुर्थी से पहले तहसील ग्राउंड में सजा गणेश प्रतिमाओं का बाजार, मिट्टी की मूर्तियों की मांग

गणेश चतुर्थी से पहले तहसील ग्राउंड में सजा गणेश प्रतिमाओं का बाजार, मिट्टी की मूर्तियों की मांग

दमोह के तहसील ग्राउंड में गणेश चतुर्थी से पहले भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का बाजार सजकर तैयार हो गया है। यहां मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ सजावट, लाइटिंग और पंडाल सामग्री भी उपलब्ध है।

2026-09-13
तेंदूखेड़ा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 से अधिक घायल; 3 गंभीर को जबलपुर रेफर

तेंदूखेड़ा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 से अधिक घायल; 3 गंभीर को जबलपुर रेफर

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

2026-09-12
लिपिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति दूर करने सहित दो सूत्रीय मांगें रखीं

लिपिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति दूर करने सहित दो सूत्रीय मांगें रखीं

दमोह जिले के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर शनिवार, 12 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मंत्रालयीन लिपिक कर्मचारियों के समान वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करने और अनुकंपा नियुक्ति में CPCT की बाध्यता समाप्त करने की मांग रखी।

2026-09-12
पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर, 37 ग्राम पंचायतों में पहुंची जिला स्तरीय टीमें

पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर, 37 ग्राम पंचायतों में पहुंची जिला स्तरीय टीमें

पटेरा जनपद पंचायत प्रांगण में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 37 ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें पहुंचीं और शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। शिविर में 187 लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार मिला, जबकि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

2026-09-11
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कमिश्नर और कलेक्टर ने दमोह से पटेरा तक विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कमिश्नर और कलेक्टर ने दमोह से पटेरा तक विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सागर संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह शहर से पटेरा तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों, सड़क, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

2026-09-11
पीएम पोषण योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 22 स्व-सहायता समूह हटाए; 28 शाला प्रभारियों को नोटिस

पीएम पोषण योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 22 स्व-सहायता समूह हटाए; 28 शाला प्रभारियों को नोटिस

दमोह जिले में पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत 280 शालाओं में कराई गई विशेष मॉनीटरिंग के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर 22 स्व-सहायता समूहों को हटाया गया है। वहीं समय पर कार्रवाई नहीं करने पर 28 शाला प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

2026-09-11
दमोह पहुंचे सागर जोन के आईजी इरशाद वली, पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

दमोह पहुंचे सागर जोन के आईजी इरशाद वली, पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

दमोह पहुंचे सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ परिचय एवं अपराध समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

2026-09-11
दमोह में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 1050 लीटर महुआ लाहन जब्त

दमोह में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 1050 लीटर महुआ लाहन जब्त

दमोह जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कई क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 35 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, शराब बनाने के उपकरण और 1050 लीटर महुआ लाहन बरामद कर पांच प्रकरण दर्ज किए गए।

2026-09-11
दमोह में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात, कई इलाकों में जलभराव; रेस्क्यू अभियान जारी

दमोह में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात, कई इलाकों में जलभराव; रेस्क्यू अभियान जारी

दमोह जिले में देर रात हुई तेज बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। हिरदेपुर में घरों में पानी पहुंचने की सूचना पर विधायक जयंत मलैया ने मौके का जायजा लिया, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं।

2026-09-11
पटेरा में बारिश से नदी-नाले उफान पर, जोखिम भरे रास्तों से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक

पटेरा में बारिश से नदी-नाले उफान पर, जोखिम भरे रास्तों से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक

दमोह जिले के पटेरा विकासखंड क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं और मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के लिए जोखिम भरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठी है।

2026-09-11