दमोह। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचे। होमगार्ड हेलीपैड पर पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और उनसे जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। मंत्री पटेल अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जिले में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।
सामुदायिक भवन का करेंगे भूमिपूजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शाम 4:45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह के पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे सरदार वल्लभ पटेल चौक पहुंचकर हिरदेपुर में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 6 बजे दमोह के घंटाघर के पास एक फर्नीचर दुकान का उद्घाटन करेंगे। शाम 7 बजे हटा में आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता रथयात्रा’ में सहभागिता करेंगे।
गरबा महोत्सव में भी होंगे शामिल
मंत्री पटेल रात 8 बजे दमोह में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इनमें तहसील ग्राउंड में आयोजित ‘नव शक्ति गरबा’ कार्यक्रम तथा न्यू पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे शिव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम गरबा महोत्सव में सहभागिता शामिल है।
मंत्री के दौरे को लेकर संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।
