दमोह। सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक सागर इरशाद वली शुक्रवार शाम दमोह पहुंचे। दमोह पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ परिचय एवं अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराधों से संबंधित विषयों पर समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली के साथ पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक के दौरान आईजी इरशाद वली ने जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
इस दौरान सीएसपी एच.आर. पांडे, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी, एसडीओपी के.पी. सिंह सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
सिटी कोतवाली का किया निरीक्षण
पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली सिटी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने थाना परिसर और पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मनीष कुमार से आवश्यक जानकारी ली गई।
आईजी ने थाना प्रभारी को पुलिस व्यवस्था एवं कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आईजी के दमोह दौरे के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
