दमोह में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात, कई इलाकों में जलभराव; रेस्क्यू अभियान जारी
दमोह जिले में देर रात हुई तेज बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। हिरदेपुर में घरों में पानी पहुंचने की सूचना पर विधायक जयंत मलैया ने मौके का जायजा लिया, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं।