दमोह में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, जिला अस्पताल की छत से टपका पानी

दमोह जिले में करीब डेढ़ घंटे से जारी मूसलाधार बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। तेज बारिश का असर जिला अस्पताल पर भी पड़ा, जहां छत से पानी टपकने के कारण कुछ वार्डों और अन्य हिस्सों में पानी भर गया।

लेखक: Damoh Daily News प्रकाशित:
दमोह में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, जिला अस्पताल की छत से टपका पानी

दमोह। जिले में करीब डेढ़ घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अत्यधिक बारिश के चलते जिला अस्पताल की छत से भी पानी टपकने लगा। अस्पताल के कुछ वार्डों और अन्य स्थानों पर पानी भर गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा पानी की निकासी का काम किया गया।

लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल बारिश का दौर जारी है।