दमोह में गौहत्या की घटना से आक्रोश, डीआईजी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
दमोह में गौहत्या की घटना को लेकर गौसेवकों और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।