दमोह। जिले के पावन बांदकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में रविवार अल सुबह पंचायत, ग्रामीण एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री जागेश्वर नाथ महादेव एवं माता पार्वती जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
मंदिर पहुंचने पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
बांदकपुर धाम में दर्शन करने के बाद मंत्री श्री पटेल ने स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पूजन-अर्चन किया।
बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार सुबह मंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालु एवं मंदिर से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे, पंडित रामबाबू, रामप्रताप नवीन महाराज, विजय दुबे, सीतू पंडा, नरेंद्र बजाज, शिवचरण पटेल, गंगाराम पटेल, डॉ. आलोक गोस्वामी, सुशील गुप्ता, महेंद्र दुबे, संजय यादव, अनुपम सोनी, बृजेश सिंह, पप्पू सिंह लोधी, वीरू नेमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरपंच सुनील डब्लूया, पूर्व सरपंच पूनाबाई, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, धनीराम गौड़, जनपद सीईओ हलधर मिश्रा, उपयंत्री डीडी वैन, राजस्व विभाग से लक्ष्मण मिश्रा, पुरुषोत्तम महेदेले, सूरज पाठक और आशीष साहू भी मौजूद रहे।
सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह और एएसआई कमलेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बांदकपुर धाम पहुंचने और भगवान श्री जागेश्वर नाथ महादेव के दर्शन-पूजन के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
