दमोह। आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पथरिया थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध कुल चार प्रकरण दर्ज किए हैं।
चार लोगों के कब्जे से पटाखे जब्त
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
आगामी त्योहारों के दौरान जान-माल की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में पथरिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महेन्द्र कुमार पिता कोमलचंद जैन, राजेश जैन पिता शीलचंद जैन, प्रिंस जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन, निवासी वार्ड नंबर 15 पथरिया तथा विपिन जैन पिता कोमलचंद्र जैन, निवासी वार्ड नंबर 1 पथरिया के कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए।
जब्त पटाखों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज
पुलिस ने चारों व्यक्तियों के विरुद्ध कुल चार अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाना तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है
इस कार्रवाई में थाना पथरिया, थाना हिंडोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
