दमोह। जिला चिकित्सालय दमोह में बुधवार 26 अगस्त को “एक रक्तदान अपनी मां के नाम” थीम पर विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति, जिला दमोह और गणेश फ्रेंड्स क्लब दमोह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पथरिया/दमोह एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय, डॉ. सुधा राय, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. प्रेमलता नीलम एवं डॉ. प्रशांत सोनी उपस्थित रहे।
नियमित रक्तदाताओं का हुआ सम्मान
समारोह में वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। पत्रकार राजेंद्र जैन अटल को 19 बार, विकास अग्रवाल को 47 बार, दीपक जैन को 54 बार, डॉ. निशांत विश्वकर्मा को 95 बार, धीरज कुमार को 27 बार तथा दमोदर उर्फ दम्मू रजक को 25 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
शिविर में दशरथ रैकवार, अभिषेक जैन सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को भी मिला सम्मान
महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति द्वारा जिला अस्पताल में लगातार सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में डॉ. उमेश तंतवाय, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. अमित प्रकाश जैन, डॉ. मनीष संगतानी, डॉ. सुधा राय, डॉ. जलज बजाज, डॉ. प्रशांत सोनी, डॉ. सुनील जैन, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, डॉ. रेक्शन अल्बर्ट, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. मधुर चौधरी, डॉ. श्रद्धा गंगेली, डॉ. एचएस सूर्यवंशी, डॉ. मुकेश पटेल, डॉ. आरिफ बान एवं डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह शामिल रहे।
समिति ने नियमित रक्तदान के साथ नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले लोगों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक, उपाध्यक्ष सुमन, सचिव एवं पत्रकार अभिषेक जैन, गणेश फ्रेंड्स क्लब से गणेश अग्रवाल एवं शांतनु भारत आज तक सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इस आयोजन में जिला चिकित्सालय परिवार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
