नोहटा कार्यालय में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, पटेरिया के विकास कार्यों के लिए ₹2 लाख स्वीकृत

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्राम पटेरिया के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

लेखक: Damoh Daily News प्रकाशित:
नोहटा कार्यालय में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, पटेरिया के विकास कार्यों के लिए ₹2 लाख स्वीकृत

जबेरा/दमोह। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गुरुवार को नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम भी जाना और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम पटेरिया के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने तथा जनहित से जुड़े सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने की अपील भी की। राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से आमजन से संवाद किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।