जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह के देहात थाना क्षेत्र में राजनगर तालाब के पास एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक: Damoh Daily News प्रकाशित:
जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के पास राजनगर तालाब क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान भागवत कुर्मी पिता दामोदर, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी उदयपुरा तिवारी, थाना सुरखी के रूप में बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल युवक द्वारा बताए गए आरोपियों के संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने का आरोप

घायल भागवत कुर्मी के अनुसार कुछ लोगों ने उससे जुआ खेलने के लिए पैसे मांगे थे। उसने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद उसके साथ हमला किया गया। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस मामले में घायल के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।