दमोह पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक

दमोह दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लेखक: Damoh Daily News प्रकाशित:
दमोह पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक

दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार को दमोह प्रवास पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सबसे पहले सर्किट हाउस में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिले के जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं से चर्चा कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रभारी मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, विधायक उमा देवी खटीक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान यात्रा के प्रस्तावित रूट, तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने पदाधिकारियों से कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन अनुशासित, भव्य और जनभागीदारी के साथ किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी यात्रा की तैयारियों की जानकारी साझा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय किए जाने पर भी चर्चा हुई।