दमोह। मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्री कामाख्या देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन आज अपरान्ह 3:30 बजे दमोह रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी चयनित यात्री रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर के बाहर उनके बैठने और आवश्यक व्यवस्थाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।
यात्रा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौजूद है।
रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के सुचारु प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
इस दौरान तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम मेहंदेले सहित पटवारी एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
मौके पर अनिल शुक्ला, हर्षवर्धन, विवेक, राकेश, शिवचरण पटेल, बृजेश, हरिओम, कुंज बिहारी, महेंद्र श्रीवास्तव, रेवाराम अहिरवार, किशोर यादव, अवधेश लोधी और सुनील पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तीर्थयात्रियों की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की व्यवस्था की जाती है। दमोह से रवाना होने वाली यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को श्री कामाख्या देवी के दर्शन के लिए लेकर जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
