दमोह। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र दमोह में भगवान बलराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की और कृषि से संबंधित नई तकनीकों एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में गोपाल पटैल, महराज सिंह लोधी एवं नर्मदा एकता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के उप संचालक जे.एल. प्रजापति द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के दौरान गोपाल पटैल ने भगवान बलराम जी के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। भगवान बलराम को कृषि और किसानों से जुड़े प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, इसलिए उनके जयंती अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र दमोह के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनोज अहिरवार ने किसानों को कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीकों के संबंध में जानकारी दी। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.एल. साहू एवं डॉ. राजेश द्विवेदी ने नई कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण और समसामयिक कृषि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में लगभग 105 कृषक शामिल हुए। किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
संगोष्ठी में परियोजना संचालक आत्मा एस.एल. कुर्मी, उप परियोजना संचालक आत्मा शैलेन्द्र पौराणिक, प्र.बी.टी.एम. हटा अखलेश कुर्मी, प्र.बी.टी.एम. पटेरा आशीष पटैल, प्र.बी.टी.एम. बटियागढ़ सुरेन्द्र यादव, प्र.बी.टी.एम. पथरिया महेन्द्र पटैल, प्र.बी.टी.एम. जबेरा श्रीकांत साहू, प्र.बी.टी.एम. तेन्दूखेड़ा भुवनेश्वरी पटैल, ए.टी.एम. दमोह मीना पटैल एवं प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना संचालक आत्मा एस.एल. कुर्मी द्वारा उपस्थित अतिथियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया गया।
